HomeBeauty And FitnessKarwa Chauth 2023 Skin Care Tips: करवाचौथ पर बिना पैसे खर्च किए...

Karwa Chauth 2023 Skin Care Tips: करवाचौथ पर बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा ग्लो, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Karwa Chauth Skin Care Tips: सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवाचौथ आने वाला है। 1 नवंबर 2023 को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखेंगी। अधिकतर महिलाएं तो अभी से ही तैयारी में लग गई है। इस दिन महिलाएं व्रत और कपड़ों के अलावा अपने चेहरे और ब्यूटी लुक्स पर भी खास ध्यान देती हैं।

ज़्यादातर महिलाएं सुंदर दिखने के लिए ब्यूटी पार्लर के महंगे मेकअप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन नेचुरल ग्लो के बिना मेकअप करना पैसे की बर्बादी है, क्योंकि सिर्फ मेकअप चेहरे पर फ्रेशनेस या ग्लो नहीं ला सकता। इसके अलावा सही स्किन केयर के बिना स्किन ड्राइ होने लगती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स (Karwa Chauth Skin Care Tips) लेकर आएं है, जिससे आप खूबसूरत और ग्लोइंग दिखेँ। तो चलिए जानें कैसे आप घर बैठे ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं।

Karwa Chauth Skin Care Tips: कच्चा दूध

यूं तो हम सभी जानते हैं कि दूध में कई पोषक तत्व होते हैं, जो सिर्फ शरीर को हेल्दी ही नहीं बनाते बल्कि सौंदर्य निखारने में भी मदद करता है। कच्चा दूध ब्यूटी ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। अगर दिन में एकबार कच्चा दूध चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाया जाए तो स्किन में एक नेचुरल ग्लो देखने को मिलता है। दरअसल, कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट और हाइ़़ड्रेटेड बनाने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे… इन बातों का भी रखें खास ध्यान

Karwa Chauth Skin Care Tips: एलोवेरा जेल

एलोवेरा को आयुर्वेद की दुनिया में अमृत के समान माना जाता है। इसके साथ ही इसे सुंदरता निखारने के लिए भी बहुत उपयोगी माना जाता है। रोजाना रात को एलोवेरा जेल चेहरे पर लगाकर सो जाएं और सुबह उठकर चेहरे को पानी से (बिना साबुन या फ़ेसवॉश के) धोएं। ऐसा करने से मुहांसे, पिंपल, दाग-धब्बे जैसी समस्या दूर हो जाएंगी और स्किन चिकनी और ग्लोइंग हो जाएगी।

Karwa Chauth Skin Care Tips: स्टीम लें

अक्सर देखा जाता है चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए लेडीज बार-बार फ़ेसवॉश का यूज करती है, लेकिन फिर भी चेहरे के पोर्स की सफाई ठीक तरह से नहीं हो पाती। ऐसे में महिलाओं को स्टीम की मदद सप्ताह में 2-3 बार लेनी चाहिए। इससे स्किन गहराई तक साफ हो जाती है। आप जब भी स्टीम लें उसके बाद क्लींजर से चेहरे को जरूर साफ करें ताकि डेड स्किन भी आसानी से निकल जाएं।

Karwa Chauth Skin Care Tips: टी ट्री ऑयल का करें इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर मुहांसों कुछ ज्यादा ही निकलते हैं और उनके गहरे निशान आपकी सुंदरता के दुश्मन बने हुए हैं तो किसी भी नाइट क्रीम में टी ट्री ऑयल की 1-2 बूंद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे के दाग-धब्बे आसानी से चले जाएंगे।

Karwa Chauth Skin Care Tips: विटामिन ई

यदि आपकी स्किन ऑयली नही है तो ग्लोइंग स्किन और जवान दिखाने के लिए विटामिन ई कैप्सूल का यूज कर सकती हैं। विटामिन ई कैप्सूल को फेसपैक में मिलाकर या फेसवॉश में मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।

Karwa Chauth Skin Care Tips: चेहरे पर लगाए खीरा और एलोवेरा

एलोवेरा के अलावा खीरा भी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और क्लीन होती है, साथ ही स्किन हेल्दी नजर आती है।

Karwa Chauth Skin Care Tips: चेहरे पर लगाएं बेसन

खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए बेसन बहुत उपयोगी है। बेसन लगाने से चेहरे या हाथ पैरों पर मौजूद टैनिंग दूर होती है। दरअसल, बेसन में एक्सफोलिएटिंग एजेंट होता है, जो डेड स्किन को निखारने में मदद करता है। इसके अलावा बेसन के इस्तेमाल से चेहरे के अनचाहे बालों को भी हटाया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular