HomeBeauty And FitnessKarwa Chauth 2023 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं पति...

Karwa Chauth 2023 Mehndi Designs: करवा चौथ पर हाथों पर लगाएं पति के नाम की मेहंदी, ये रहे खूबसूरत डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design: सुहागिनों का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ आने वाला है। 1 नवंबर 2023 (Karwa Chauth 2023) को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ व्रत रखेंगी। अधिकतर महिलाएं तो अभी से ही तैयारी में लग गई है। इस दिन महिलाएं व्रत और कपड़ों के अलावा ब्यूटी लुक्स और मेहंदी डिजाइन पर भी खास ध्यान देती हैं।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सुहागिनों का कोई भी उत्सव-पर्व सोलह श्रृंगार के बिना अधूरा है, क्योंकि श्रृंगार महिलाओं के सुहाग का प्रतीक मानी जाती है। इसलिए करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) के अवसर पर कपड़े, गहने, सिंदूर, मंगलसूत्र आदि के साथ हाथों पर मेहंदी लगाने की भी परंपरा होती है। हाथों पर पति के नाम की लगाई हुई मेहंदी पति के प्रेम की गहराई को दर्शाती है।

अगर आप भी इस करवा चौथ (Karwa Chauth 2023) हाथों पर पति के नाम की मेहंदी लगाने जा रही हैं तो हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ आकर्षक मेहंदी डिजाइन…

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023 Skin Care Tips: करवाचौथ पर बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा ग्लो, तो इन टिप्स को करें फॉलो

Karwa Chauth Mehndi Design: शेडेड मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

शेडेड मेहंदी डिजाइन का ट्रेंड है। महिलाओं के हाथों में इस तरह की शेडेड मेहंदी डिजाइन रचने के बाद बहुत ही सुदंर लगती है। आप करवा चौथ पर शेडेड मेहंदी डिजाइन को अपने हथेली पर बना सकती हैं। ये डिजाइन देखने में कठिन लग रही है, लेकिन अगर आपको थोड़ा बहुत भी मेहंदी लगाना आता है, तो यह डिजाइन आसानी से बनाई जा सकती है।

Karwa Chauth Mehndi Design: कम समय में आकर्षक मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

करवा चौथ पर महिलाओं को काफी तैयारियां करनी होती हैं और उनके पास बहुत सारे काम होते हैं। ऐसे में मेहंदी लगाने और सुखाने के लिए कई बार महिलाओं के पास अधिक वक्त नहीं होता। ऐसे में अगर आप भी व्यस्तता के चलते मेहंदी लगवाने में अधिक समय नहीं देना चाहती तो यह सिंपल लेकिन आकर्षक मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं। इस हल्की मेहंदी डिजाइन को सूखने में भी अधिक वक्त नहीं लगेगा।

Karwa Chauth Mehndi Design: हाथ के पीछे की तरफ के लिए डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

हथेली पर मेहंदी जितनी खूबसूरत लगती है, उतना ही हाथ के बैक साइड पर लगी मेहंदी आकर्षक लगती है। करवा चौथ पर अलग आप हाथ के पीछे की तरफ भी मेहंदी लगवा रही हैं तो इस डिजाइन को अपना सकती हैं।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2023 Make up Tips: करवा चौथ पर चाहिए परफेक्ट लुक तो इन टिप्स को करें फॉलो

Karwa Chauth Mehndi Design: मेहंदी डिजाइन के बीच में लिखे पति का नाम

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

‘मेंहदी के रंग से सजे भरे भरे हाथ और उनपर लिखा पति का नाम’, करवा चौथ की मेहंदी कुछ ऐसी ही होनी चाहिए। तस्वीर में दी गई मेहंदी की डिजाइन रंग लाने के बाद आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देगी। ये डिजाइन बनाने में भी आसान है। इस मेहंदी डिजाइन को आप करवा चौथ के मौके पर अपने हाथों पर रचा सकती हैं।

Karwa Chauth Mehndi Design: ब्राइडल स्टाइल मेहंदी

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

अगर शादी के बाद ये आपका पहला करवा चौथ है तो इस दिन के लिए आप भरे हाथों वाली इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें आपको ब्राइडल डिजाइन मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन ऑप्शन मिलेंगे। जैसे आप इसमें डोली के साथ मोर डिजाइन बना सकती हैं। इसी के साथ फूल के डिजाइन को भी एड कर सकती हैं और इसे जाली वाले डिजाइन के साथ मेहंदी कंप्लीट कर सकती हैं। हाथों में बनने वाले ये डिजाइन हाथों को भरा-भरा दिखाते हैं इसी के साथ बेहद अच्छे लगते हैं। आप चाहे तो इसमें थोड़ी सी जगह बनाकर अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं। ऐसी ही भरी-भरी मेहंदी डिजाइन आपको पीछे की तरफ भी लगाना है।

Karwa Chauth Mehndi Design: जालीदार वर्क मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

कई सारी महिलाएं होती हैं जिनके हाथों की हथेलियां पतली होती हैं। ऐसे में बड़े फूल या फिर मोर के डिजाइन अच्छे नहीं लगते हैं। आप इसकी जगह पर जाल वाले मेहंदी (मॉर्डन मेहंदी डिजाइन) डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप जाली को अलग-अलग तरीके से बनाएंगी, फिर इनके अंदर डिजाइन को भरेंगी। इसके आसपास मोटी-मोटी आउटलाइन करके इस डिजाइन को हाइलाइट करेंगी। इस तरीके से आपका डिजाइन भी कंप्लीट हो जाएगा। साथ ही मेहंदी अच्छी भी लगेगी।

Karwa Chauth Mehndi Design: सिंपल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

Karwa Chauth Mehndi Design
Karwa Chauth Mehndi Design

मेहंदी डिजाइन कई तरह के होते हैं लेकिन हर किसी की पसंद अलग-अलग होती है। ऐसे में अगर आप सिंपल डिजाइन (केरी मेहंदी डिजाइन) वाली मेहंदी से अपने हाथों को खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसके लिए आप इस फोटो में दिखाए गए सिंपल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको जाली के साथ फूल का डिजाइन क्रिएट करना है, जो दिखने में भी अच्छा लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular